उत्तराखंड

उत्तराखंड: धामी सरकार ने बीजेपी नेताओं को सौंपे दायित्व, देखें लिस्ट

उत्तराखंड: धामी सरकार ने बीजेपी के 11 नेताओं को उनके दायित्व बाँट दिए है। विभिन्न आयोग, परिषद, समिति और निगमों में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए है. धामी सरकार ने ठीक 77 दिन बाद दायित्वों की दूसरी लिस्ट जारी करी है. इससे पहले 27 सितंबर को सरकार ने 10 वरिष्ठ नेताओं को बांटे थे दायित्व. सरकार में भागीदारी की उम्मीद लगाए भाजपा नेताओं की मुराद पूरी हो गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में दायित्वों का बटवारा नहीं किया था, लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को इसकी सौगात दे दी. कुछ समय पहले 10 पार्टी नेताओं को विभिन्न निगमों, समितियों व आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का दायित्व दिया गया था. इनमें से कुछ को कैबिनेट व कुछ को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया. अब गुरुवार देर रात दायित्वों की दूसरी सूची जारी की गई.

जारी सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *