Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड BJP ने पहले चरण में बनाए 14 लाख से ज्यादा नए सदस्य, विधायक पुंडीर, सौरभ बहुगुणा और कौशिक सम्मानित - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड BJP ने पहले चरण में बनाए 14 लाख से ज्यादा नए सदस्य, विधायक पुंडीर, सौरभ बहुगुणा और कौशिक सम्मानित

उत्तराखंड: भाजपा संगठन पर्व के प्रथम चरण की प्रदेश समीक्षा बैठक देहरादून में आयोजित की गई. बैठक आगामी सदस्यता अभियान कार्ययोजना निर्धारण के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी के इस अभियान में अब तक बने सभी 14 लाख से अधिक सदस्यों को बधाई दी गई.

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के पहले चरण के सफल होने के बाद अब दूसरे चरण में अगले 3 रविवार सदस्यता महाअभियान के तहत प्रतिदिन 2 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. साथ ही आपको बता दें कि प्रथम चरण में सबसे अधिक सदस्यता वाले टॉप तीन विधायक, जनपद, विधानसभा और बूथों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता अभियान की कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया गया है.

बीजेपी पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश सदस्यता टीम, जिला सदस्यता प्रभारी, विधानसभा सीट सदस्यता प्रभारी एवं विधायकों के साथ प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश नेतृत्व समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

इस दौरान उन्होंने पहले चरण की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बैठक में सबके साथ साझा किया. इसके तहत शीर्ष तीन विधायकों, शीर्ष तीन जनपदों और शीर्ष तीन विधानसभा सीटों को सम्मानित किया गया. सर्वाधिक सदस्य बनाने वालों शीर्ष तीन विधायकों में क्रमशः सहदेव पुंडीर, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक रहे. वे शीर्ष तीन जनपद जिन्होंने लक्ष्य से अधिक सदस्य अब तक हासिल किए हैं, उनमें क्रमशः अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी शामिल हैं.

इसी तरह लक्ष्य से अधिक सदस्यता हासिल करने वाली तीन विधानसभा सीटें रही क्रमशः अल्मोड़ा, देहरादून कैंट और टिहरी. प्रदेश अध्यक्ष के बूथ पर पार्टी को हासिल वोटों से अधिक सदस्य बने. उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन ऐसे बूथ हैं, जहां पिछले चुनावों में वहां पार्टी को मिले कुल मतों से भी अधिक सदस्य बनाने में सफल हुए हैं. इसमे बदरीनाथ सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के बूथ क्रमांक 175, ऋषिकेश में बूथ क्रमांक 85 और विकासनगर में बूथ संख्या 8 शामिल हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है. सक्रिय सदस्यता प्रारूप कुछ दिनों में जिलों को भेजा जाएगा. सक्रिय सदस्यता पुस्तकें प्रदेश इकाई द्वारा मुद्रित कर भेजी जाएंगी. एक पुस्तिका में 25 क्रमांकित फॉर्म होंगे. पार्टी ने तय किया है कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक व्यक्ति के पास एक ही विधानसभा क्षेत्र में 100 सदस्य पंजीकृत होने चाहिए. व्यक्ति सक्रिय सदस्यता आवेदन पत्र और ₹100 पंजीकरण शुल्क नमो एप माइक्रो डोनेशन पोर्टल के माध्यम से अपने द्वारा पंजीकृत सदस्यों की सूची के साथ जमा करेंगे. मंडल इकाइयों द्वारा एकत्र किए गए सक्रिय सदस्यता आवेदनों को जिला समीक्षा समिति को भेजा जाएगा, जो आवेदनों पर निर्णय लेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *