उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव: बदरीनाथ से राजेंद्र भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह को BJP ने दिया टिकट

उत्तराखंड: भाजपा ने उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. उत्तराखंड के चमोली जिले की बदरीनाथ सीट से राजेंद्र भंडारी और हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. दोनों ही विधानसभा में 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी.

उत्तराखंड भाजपा ने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए राजेंद्र भंडारी को उम्मीदवार बनाया है. राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले17 मार्च 2024 को विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. इस दौरान उन्होंने विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से सीट खाली थी.

वहीं, मंगलौर विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक सरवत करीम अंसारी का 30 अक्टूबर 2023 को नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था. जिसके बाद से ही ये विधानसभा सीट खाली चल रही है.

बता दें कि साल 2017 में करतार सिंह भड़ाना अपने दामाद को भी मंगलौर विधानसभा सीट से आरएलडी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा चुके हैं. मगर तब वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे. अब करतार सिंह भड़ाना खुद चुनावी मैदान में भाजपा के टिकट पर खड़े हैं. करतार सिंह पूर्व में हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *