उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्पोर्ट स्टेडियम से मशाल यात्रा का हुआ शुभारंभ. जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने ’’तेजस्विनी’’ मशाल को रवाना किया.
रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की खिलाड़ियो व जनता में ऊर्जा और उमंग भरने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने खिलाड़ियो के साथ शनिवार को रूद्रपुर मनोज सरकार स्पोर्ट स्टेडियम से खेल मशाल ’’तेजस्विनी’’ मशाल रवाना किया.
जिलाधिकारी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल राज्य में हो रहे हैं. उधमसिंह नगर भी खेलों की मेजबानी कर रहा है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि मशाल के माध्यम से खिलाड़ियों और जनता को जागरूक किया जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी, युवा और जनमानस खेलों में प्रतिभाग कर सकें और खेलों को देखने भी आएंगे. उन्होंने कहा कि मशाल यात्रा सभी स्कूलों व पूरे जनपदों में जाकर जागरूक करेगी.

