उत्तराखंड

SSP अजय सिंह के सख्त निर्देश, नए साल के जश्न में न करें हुड़दंग

उत्तराखंड: देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने सभी प्रभारी, थानाध्यक्ष, संबंधित चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी प्रकार से हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करेंगे। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में व्यापक संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया है. साथ ही सभी प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह लगातार बड़े आयोजन स्थलों पर भ्रमणशील रहेंगे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, बार मालिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान एसएसपी निर्देश दिए गए कि सभी प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने का पूरा उत्तरदायित्व प्रतिष्ठान स्वामी का स्वंय का होगा.

सभी प्रतिष्ठान स्वामी अभी से ही यह सुनिश्चित कर लें उनके प्रतिष्ठानो में लगे सीसीटीवी कैमरे भली प्रकार कार्य कर रहे हैं अथवा नहीं तथा खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराकर सुचारू रूप से संचालित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे. उन्होने कहा कि जिस भी प्रतिष्ठान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वो सभी प्रतिष्ठान स्वामी यह सुनिश्चित कर ले कि वह पार्किगं व्यवस्था के लिए अपना स्टाफ जरूर रखें, जो कि प्रतिष्ठानों में आने वाले वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करवाना सुनिश्चित करेंगा. यदि कोई भी वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़ा पाया गया तो उसे पुलिस द्वारा टो कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी.

सभी प्रतिष्ठान अपने यहां किसी भी प्रकार के आयोजन से पूर्व अपने नजदीकी थाने को कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे. जैसे कार्यक्रम में कितनी संख्या में भीड एकत्रित होने की सम्भावना है, कार्यक्रम का कोई मुख्य आकर्षण व आयोजन कितने बजे तक चलने की सम्भावना है. आयोजन के अनुसार अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी का प्रबंध करना भी सुनिश्चित करेंगे.

सभी प्रतिष्ठान स्वामी अपने-अपने प्रतिष्ठानो में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, किसी भी प्रकार की अपरिहार्य स्थिती होने पर पुलिस हैल्प लाइन नंबर 112 पर संपर्क करें, जिससे पुलिस द्वारा आपकी सहायता की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *