उत्तराखंड: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभिन्न सेक्टर्स में इच्छुक उद्योगपतियों के साथ एफआरआई में सेशनचल रहे हैं. कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत एफआरआई में विभिन्न सेक्टर्स में इच्छुक उद्योगपतियों के साथ सेशन चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है जिसने और हिम्मत दी है.
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पीएम मोदी का ये कथन कि ये दशक उत्तराखंड का है ये संदेश था की भारत सरकार उत्तराखंड को मदद करने जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन्वेस्टमेंट के लिए इन्वेस्टर्स के मन में विश्वास को बढ़ाया है.
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि टीआरआई के साथ एक हजार करोड़ का एमओयू किया गया है. जबकि हर्बल फार्मिंग और एरोमेटिक सेक्टर को लेकर इन्वेस्टर्स में उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि सेशन के बाद 80 लोगों ने विजिटिंग कार्ड्स दिए हैं. इस से ये पता चलता है की वो हमसे जुड़ना चाहते हैं.
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम इंडस्ट्रियल फ्रेंडली पॉलिसी के साथ आगे बढ़ेंगे. प्लांटेशन में फंडिंग करके कार्बन ट्रेनिंग को आगे बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताा कि चार लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं. वहीं 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिग की जा चुकी है.

