उत्तराखंड

IMA पासिंग आउट परेड की तैयारियां पूरी, नेपाल सेना प्रमुख होंगे रिव्यूइंग ऑफिसर

उत्तराखंड: भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड की तैयारी पूरी कर ली गई है. शनिवार 14 दिसंबर को होने जा रही पासिंग आउट परेड (POP) के लिए जेंटलमैन कैडेट्स भी पूरी तरह तैयार हैं. POP के बाद देश को नए सैन्य अफसर भी मिलने जा रहे हैं. इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर नेपाल के सेना प्रमुख परेड की सलामी लेंगे.

भारतीय सैन्य अकादमी में चैटवुड भवन के सामने का मैदान फिर एक बार पासिंग आउट परेड के लिए तैयार है. जेंटलमैन कैडेट्स अकादमी में कठिन प्रशिक्षण के बाद पास आउट होने जा रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी भारतीय सैन्य अकादमी से न केवल देश को सैन्य अफसर मिलने जा रहे हैं बल्कि मित्र राष्ट्रों के जवान भी अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं.

भारतीय सैन्य अकादमी में 14 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल मौजूद रहेंगे.

बता दें अकादमी से अब तक 65628 कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं, जिन्होंने सेना में बतौर ऑफिसर अपनी सेवाएं दी हैं. पासिंग आउट परेड को लेकर ट्रैफिक प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के लिए तैयारी की गई है. पासिंग आउट परेड के दौरान प्रेम नगर की तरफ जाने वाला ट्रैफिक बाधित रहेगा. ऐसे में पुलिस ने POP को लेकर नया ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है.

इसी तरह भारतीय सैन्य अकादमी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से भी ज्यादा चाक चौबंद कर दी गई है. यहां आईएम के आसपास के क्षेत्र में भी सेना के जवान खुद निगरानी रखेंगे. इसके अलावा पुलिस के जवान भी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. भारतीय सैन्य अकादमी पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की जानकारी गोपनीय रखी है. इस बार कितने कैडेट्स पास पाउट होंगे, किस जिले से कितने कैडेट्स POP में शामिल रहेंगे, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *