उत्तराखंड

हटाए गए राजनितिक पोस्टर, वाहनों की हो रही सघंन चेकिंग

उत्तराखंड: लोकसभा चुनावों के नज़दीक आते ही देश भर में आचार संहिता लग गई है जिसके दृष्टिगत देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने सरकारी संपत्तियों पर लगे राजनीतिक फ्लैक्सी बैनर व वाहनों में लगे राजनीतिक पार्टी के झण्डे, नाम पटिका को हटाने हेतु सभी अधीनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए.

एसएसपी अजय सिंह के दिए हुए आदेशों का पालन करते हुए शहर भर से राजनितिक पार्टियों के पोस्टर्स हटा दिए गए है. साथ विभिन्न स्थानों पर वाहन चैकिंग की गयी. वाहन चैकिंग के दौरान वाहनों पर लगे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के झण्डे व नाम पटिका पाये जाने पर वाहन चालकों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी देते हुए सभी झण्डे व नाम पटिका को हटाया गया.

एसएसपी देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शस्त्र धारकों का भौतिक सत्यापन करने हेतु 72 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा शस्त्र धारकों के भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *