Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन के लिये पीएमओ कर रहा निगरानी - TV News Today
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन के लिये पीएमओ कर रहा निगरानी

उत्तराखंड: सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास रंजीत सिन्हा ने एनडीएमए भारत सरकार से आए अधिकारियों की उपस्थिति में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु एक समीक्षा बैठक डीएमएमसी सभागार सचिवालय में ली.

बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के राजेंद्र सिंघल ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ यात्रा को और बेहतर और सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये है, जिनको पीएम कार्यालय द्वारा काफी नजदीक से मॉनिटरिंग किया गया.

इस बार भी हम सभी को संयुक्त प्रयास करने हैं कि यात्रा पहले से और अधिक सफल और सुखद ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए संयुक्त प्रयास करने हैं. प्रयास करना है कि यात्रा साल दर साल बेहतर रूप से संचालित हो. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर पीएमओ द्वारा भी समय समय पर संज्ञान लिया जा रहा है.

उन्होंने मार्गो की स्थिति, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविरों, पुलिस चैक पोस्ट, यात्री रजिस्ट्रेशन केंद्रों द्वारा किये जा रहे कार्यो को यात्रियों की सुगमता व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध ढंग से किये जाने को कहा. उन्होंने कहा कि मंदिर परिक्षेत्र से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन के उपाय किये जायें, ताकि मंदिर पसिरों में शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन चलते रहें. उन्होंने लाईन डिपार्टमेंट के लिए एस.ओ.पी के आधार पर दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। हेली सेवाओं के लिए भी एसओपी को जन सामान्य तक प्रचारित किये जाने की आवश्यकता बतायी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *