उत्तराखंड: पीएम मोदी का आज ऋषिकेश दौरा है. ऋषिकेश में पीएम मोदी जनसभा को करीब एक घंटे तक संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की इस रैली को गढ़वाल मंडल की तीन सीटों के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल की तीनों सीटों पर पेंच फंसा हुआ है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी ऋषिकेश से ही इन तीनों सीटों के वोटरों को साधेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथ ले ली है. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद ये दूसरा मौका है जब पीएम मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कुमाऊं के रुद्रपुर में चुनावी जनसभा की थी. जिसके बाद आज पीएम मोदी का गढ़वाल मंडल का पहले दौरा है.
रूद्रपुर दौरे के बाद पीएम मोदी के इस दौरे को गढ़वाल मंडल की तीनों सीटों के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है. टिहरी और हरिद्वार सीट पर पेंच फंसा हुआ है इसके साथ ही गढ़वाल सीट पर भी मुकाबला कड़ा हो रहा है. पीएम मोदी तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मागेंगे.
मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर- घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है, अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है, मेरा लक्ष्य है आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल शून्य हो और बिजली से कमाई भी हो
– पीएम श्री @narendramodi… pic.twitter.com/mPyy8IjrBp— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) April 11, 2024
माना जा रहा है कि गढ़वाल की तीनों सीटों पर संशय की स्थिति और कड़ी टक्कर मिलने के कारण ही बीजेपी ने पीएम मोदी की रैली करवाने का फैसला लिया है. पीएम मोदी की रैली करवाई भी ऐसे स्थान पर जा रही है जहां से पीएम तीनों सीटों के वोटरों को आसानी से साध सकते हैं.
बात करें गढ़वाल की तीनों सीटों के समीकरण की तो टिहरी गढ़वाल में जहां बॉबी पंवार भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को टक्कर दे रहे हैं तो वहीं पौड़ी में भी कांग्रेस के गणेश गोदियाल और बीजेपी के बलूनी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. वहीं बात करें हरिद्वार सीट की तो हरिद्वार में मामला त्रिकोणीय है.

