उत्तराखंड

आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

उत्तराखंड: आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है. इसके लिए मोदी मैदान में भव्य मंच को तैयार किया जा रहा है. जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है.

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. इसको लेकर एसपीजी की निगरानी में मोदी मैदान में लोक निर्माण विभाग भव्य मंच व जनता के लिए दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है. लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को समतल कर आरबीएम डालकर रास्ते पक्के किए गए. सड़क की सफाई करने के साथ ही डिवाइडरों पर रंग रोगन किया गया।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद चौथी बार रुद्रपुर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी पहली बार 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए रुद्रपुर पहुंचे थे. उसके बाद पीएम मोदी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी रैली करने रुद्रपुर पहुंचे थे. इसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने जनसभाओं को संबोधित किया था. अब एक बार फिर से पीएम मोदी रुद्रपुर दौरे पर आ रहे हैं. रुद्रपुर में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

रुद्रपुर में जनसभा कर पीएम मोदी नैनाताल- उधमसिंह नगर के साथ ही अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे. इसके साथ ही रुद्रपुर से लगते यूपी के इलाके के वोटर्स को लुभाने की भी पीएम मोदी कोशिश करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *