Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पिथौरागढ़ पहुंचे पीएम मोदी, पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना - TV News Today
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ पहुंचे पीएम मोदी, पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर है। पीएम मोदी सुबह-सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की. पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

उत्तराखंड जाने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और राज्य के तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इसे और अधिक गति प्रदान करने के लिए मैं पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा. मुझे गुंजी गांव के लोगों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा. मैं आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण पार्वती कुंड के दर्शन और जागेश्वर धाम में पूजा को लेकर भी उत्सुक हूं.

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे. जहां वे जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे. लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं. ये माना जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे के बाद अब जागेश्वर धाम की तस्वीर बदल जाएगी. इसे भी केदारनाथ के तर्ज पर विकसित किया जाएगा.

पीएम मोदी पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव में लोगों से बातचीत करेंगे. इस बीच स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा पीएम मोदी सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से भी मिलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *