Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर विपक्ष ने दी चेतावनी - TV News Today
उत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर विपक्ष ने दी चेतावनी

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले भाजपा उत्तराखंड में सियासी हलचल देखने को मिल रहा है. पार्टियों के केंद्रीय नेता उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो मार्च के पहले सप्ताह के लिए राज्य में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं भी केंद्रीय नेतृत्व से मांगी गई हैं. जिसके बाद जेपी नड्डा के दौरे को लेकर विपक्ष ने चेतावनी दे दी है.

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं और साल 2014 से इन पर भाजपा का कब्जा है.अब पार्टी के सामने हैट्रिक लगाने की चुनौती है और इसके लिए वह अपने प्रयासों में कोई कोर कसर छोडऩे के मूड में नहीं है. इसी लिए भाजपा द्वारा लगातार भ्रमण कार्यक्रम से लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति लगातार बनाई जा रही है. इस क्रम में अब पार्टी के तमाम बड़े केंद्रीय नेताओं के दौरे प्रस्तावित हैं.

सबसे पहले 28 फरवरी को जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. जिसपर जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी माह आखिर में गढ़वाल और कुमाऊं का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड दौरे के दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे.

जेपी नड्डा के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चेतावनी दे डाली है. प्रदेश अध्यक्ष का कहना है, जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड आए, तब परेड ग्राउंड नही दिया गया , डीएम ने कहा की स्मार्ट सिटी के चलते परेड ग्राउंड देने की मनाही है. चॉपर उतारने की अनुमति नहीं दी गई जिसके बाद डीजीपी के यहां घेराव करना पड़ा.

उन्होंने कहा की अब जेपी नड्डा के कार्यक्रम का हम इंतजार कर रहे हैं. अगर उनके कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड दिया गया तो कांग्रेस बढ़ चढ़ कर इसका विरोध करेगी और पब्लिक को दिखाएगी की किस तरीके से बीजेपी दूसरे दलों का अपमान करती है. अपने नेता के लिए नियम अलग और दूसरे नेताओं के लिए नियम अलग रहते हैं.

जेपी नड्डा के उत्तराखंड के दौरे को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस से वर्तमान विधायक प्रीतम सिंह का कहना है सत्ता में बैठे हुए लोग सत्ता का दुरुपयोग लगातार करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन ने पहली बार देखा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आ रहे थे तो उस वक्त जिस तरीके से परेड ग्राउंड के आवंटन की बात हो या हेलीकॉप्टर उतारने की हर चीज में अड़चन पैदा की गई. अब जेपी नड्डा आ रहे हैं तो सत्ता में बैठे लोग जो चाहे कर सकते हैं क्योंकि उनके लिए कोई कानून और नियम नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *