उत्तराखंड

चार धाम यात्रा 2024 ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संख्या तय,मई तक फुल

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा 2024 को लेकर श्रद्धालुओंं के उत्साह और रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16 लाख पार होने के बाद सरकार के सामने सुरक्षित यात्रा की भी चुनौती खड़ी हो गई है. ऐसे में सरकार ने यात्रियों की प्रतिदिन दर्शन करने की संख्या निर्धारित कर दी है. जिससे किसी तरह की व्यवस्थाएं अव्यवस्थित न हो और धामों में दबाव न बढ़े.

चार धाम यात्रा 2024 के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सीमित संख्या तय कर दी है. ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन 9 हजार, गंगोत्री में 11 हजार, केदारनाथ में 18 हजार और बदरीनाथ धाम में 20 हजार यात्रियों की संख्या तय की गई है. इसमें ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले श्रद्धालु शामिल नहीं है.

धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए स्लॉट और टोकन की व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके आधार पर मई माह में यात्रा करने के लिए पंजीकरण फुल हो चुके हैं. अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है. इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने जा रहे हैं.

जिसको लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह​है. चारधामों की धारण क्षमता को देखते हुए दर्शन के लिए लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संख्या तय कर दी है. पर्यटन विभाग के अनुसार, 10 से 31 मई तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो चुके हैं। यात्रा पर आने के लिए श्रद्धालुओं को जून महीने में पंजीकरण की तिथि उपलब्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *