उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने की मीडिया समन्वय समिति की घोषणा, देखें सूची

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मीडिया समन्वय समिति की घोषणा कर दी. राजीव महर्षि को समिति का मुख्य समन्वयक बनाया गया. जबकि समिति में कुल 16 सदस्य होंगे. राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया समन्वय समिति का एलान किया.

समिति में मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, सुरेंद्र कुमार, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, प्रदीप जोशी, प्रिया थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली, विशाल मौर्य, आशीष नौटियाल, मोहन लाल समिति के सदस्य होंगे.

कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद समेत अन्य नेताओं की चुनावी रैली कराई जाए. प्रदेश कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि जल्द ही पार्टी हाईकमान स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *