उत्तराखंड

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

उत्तराखंड: मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार तड़के देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्नान किया. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस साल गंगा सागर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख से अधिक है, लेकिन अब तक केवल कुछ लाख लोगों ने ही स्नान किया है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि मंदिर में प्रार्थना भी की.

हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालु स्नान और कपिल मुनि मंदिर में पूजा करने के लिए गंगा सागर आते हैं. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के कारण राज्य सरकार ने सागर द्वीप पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्य पुलिस के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल राज्य आपदा मोचन बल और तटरक्षक बल के जवान तैनात हैं और वहां आवश्यक उपकरण भी रखे गए हैं. राज्य के बिजली और खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, आठ जनवरी को मेले के उद्घाटन के बाद से रविवार दोपहर तक लगभग 65 लाख श्रद्धालु गंगा सागर मेले में आए.

हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालु स्नान और कपिल मुनि मंदिर में पूजा करने के लिए गंगा सागर आते हैं. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के कारण राज्य सरकार ने सागर द्वीप पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्य पुलिस के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और तटरक्षक बल के जवान तैनात हैं और वहां आवश्यक उपकरण भी रखे गए हैं.राज्य के बिजली और खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, आठ जनवरी को मेले के उद्घाटन के बाद से रविवार दोपहर तक लगभग 65 लाख श्रद्धालु गंगा सागर मेले में आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *