Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मसूरी में हरदा ने दिया धरना, भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दागे कई सवाल - TV News Today
उत्तराखंड

मसूरी में हरदा ने दिया धरना, भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दागे कई सवाल

उत्तराखंड: पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत आज मसूरी में माल रोड सुधारीकरण के कार्य में हो रहे विलंब को लेकर धरना प्रदर्शन किया. हरदा ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर कई सवाल दागे. पूर्व सीएम हरीश रावत ने मसूरी माल रोड सुधारीकरण के कार्य में हो रही देरी को लेकर आज गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया.

हरदा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर कई सवाल किए. धरना प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस के साथ ही होटल एसोसिएशन, मजदूर संघ, शिफन कोर्ट संघर्ष समिति के साथ ही स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. मसूरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री काल में मसूरी के लिए विभिन्न योजनाएं लाई गई थी. लेकिन उन पर अब तक काम नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन चरम पर है और सरकार मसूरी की ऐतिहासिक माल रोड के गड्ढे भरने का काम भी नहीं कर पा रही है.

हरदा ने मसूरी माल रोड के कार्यों में हो रहे विलंब को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कारण मसूरी माल रोड के सुधारीकरण के कार्य में विलंब हो रहा है उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए. उन्होंने मसूरी- देहरादून मार्ग पर स्थित गलोगी धार से हर साल मलबा गिरता रहता है. जिससे कभी भी जान-माल की हानि हो सकती है. जबकि ये मसूरी से देहरादून को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है. इसका ट्रीटमेंट अब तक नहीं हो पाया है.

हरीश रावत ने कहा कि 15 दिन बाद अगर मसूरी में हो रहे निर्माण कार्यों को पूरा नहीं जाता है तो कांग्रेस भारी संख्या में मसूरी से देहरादून तक पैदल मार्च आयोजित करेगी. पैदल मार्च से कांग्रेस सरकार को जगाने की कोशिश करेगी. शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कहा कि धामी सरकार मसूरी में हो रहे विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। मसूरी में आने वाला पर्यटक खुद को ठगा हुआ महसूस करता है. सरकार की लेटलतीफी के कारण मसूरी के पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *