उत्तराखंड

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन, मंत्री रेखा आर्या ने की घोषणा

उत्तराखंड: महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 24 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को स्मार्ट फोन प्रदान करने की घोषणा की है. रेखा आर्य ने रविवार को इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों की बैठक में उन्होंने सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए.

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. आर्य ने कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने और सामाजिक स्तर पर लड़कियों की हालत में सुधार करने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिकाओं के लिए मुफ्त या अनुदानित शिक्षा और कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में सीटों का आरक्षण शामिल हैं.

आर्या ने कहा कि बालिका दिवस पर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम आहूत कर वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 हेतु 320 मेधावी बालिकाओं को डिजिटल एजुकेशन डिवाइस दिए जाएंगे. बता दे कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008 में की थी. इस दिन को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो, और बालिकाओ के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *