उत्तराखंड

प्रदेश में मिला कोविड के नए वेरिएंट JN1 का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

उत्तराखंड: कोविड के नए वेरिएंट JN1 का पहले मामला सामने आया है. जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें चार जनवरी को 72 वर्षीय महिला की RTPCR जांच हुई थी. जिसमें महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी. हालांकि महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आई. जिसमें JN1 का की पुष्टि हुई है.

बता दें तीन और चार जनवरी को प्रदेश में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों की उम्र 70 से अधिक है. स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था. इसमें महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट मिला है. महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था.

कोविड के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने कोविड जांच करने को कहा तो चार जनवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई. बता दें संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी. जो अमेरिका से आया था. हालांकि दामाद भी कोरोना संक्रमित नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *