उत्तराखंड

हरिद्वार दौरे पर सीएम धामी ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, कुंभ को लेकर हुई चर्चा

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर हैं. सीएम धामी सुबह गुरुकुल हैलीपेड पहुंचे. जहां अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने सीएम धामी का स्वागत किया. इसके बाद सीएम धामी ने सीसीआर भवन में कुंभ मेले के 34 कार्यों के 234 करोड़ के बजट का शिलान्यास किया.

हरिद्वार में सीएम धामी 2027 कुंभ मेले की हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ और मेलाधिकारी सोनिका समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कुंभ के सभी स्थाई और अस्थाई निर्माण कार्य समय से पूरे हो और सभी काम गुणवत्ता पूर्ण हों, इसके लिए वे खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा अखाड़े के साधु संतों के साथ लगातार समन्वय बनाए जा रहा है. सभी सनातनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए कुंभ 2027 का भव्य आयोजन कराया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 2027 कुंभ मेला दिव्य और भव्य हो, इसके लिए अन्य स्टेक होल्डरों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं. कुंभ मेले में सभी व्यवस्थाएं हो, सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें.

कुंभ मेले में सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली पानी इत्यादि पर सभी विभाग काम कर रहे हैं. निर्माण कार्यों की गाइडलाइन तय की गई है. सरकार का प्रयास है कि कुंभ मेला ऐतिहासिक और दिव्य भव्य हो, कुंभ मेले में आने वाले लोग देवभूमि उत्तराखंड का एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *