उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ में होगी. मंत्रिमण्डल बैठक शुक्रवार 22 दिसम्बर, 2023 को राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) तल) देहरादून में होगी. कल होने वाली कैबिनेट की बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है.
उत्तराखंड प्रदेश की राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल यानी 22 दिसंबर को सचिवालय स्थित वीर चंद सिंह गड़वाली सभागार में 11.30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल की इस महत्वपूर्ण बैठक में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का नियमितीकरण, डॉक्टरों के बॉन्ड की समस्त जिम्मेदारी स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रस्ताव, पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों के भुगतान के प्रस्ताव के साथ ही अन्य विभागों के बड़े मुद्दों पर भी फैसला लिया जा सकता है.

