Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
लोहाघाट में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति की कगार पर - TV News Today
उत्तराखंड

लोहाघाट में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति की कगार पर

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है और उत्तराखंड में भाजपा स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा हुआ है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहाघाट में चुनाव प्रचार किया. लोहाघाट के रामलीला मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

लोहाघाट के रामलीला मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था 100 पैसा दिल्ली से चलता था तो 86 पैसा रास्ते में गायब हो जाता था. लेकिन भाजपा शासन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली से 100 पैसा चलता है तो 100 का 100 पैसा जनता के खाते में पहुंचता है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्ति की कगार पर आ चुकी है. कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दे नहीं है इसलिए भाजपा पर गलत आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और प्रधानमंत्री ने फौजी भाइयों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवी महाशक्ति बन चुका है. उन्होंने कहा कांग्रेस वो पार्टी है जो सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगती है उन्हें सेना पर तक विश्वास नहीं है. कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगाती है कि भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है लेकिन भाजपा हिंदू मुस्लिम की नहीं इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है. भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती तो अरब के पांच देश प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित नहीं करते.

प्रधानमंत्री ने 33% आरक्षण महिलाओं को दिया है. प्रधानमंत्री के द्वारा देश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ देश के करोड़ों गरीबों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को देश का अंतिम क्षेत्र मानती थी लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन क्षेत्रों को अंतिम नहीं प्रथम क्षेत्र माना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *