Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गरमाएंगे उत्तराखंड में प्रचार - TV News Today
उत्तराखंड

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गरमाएंगे उत्तराखंड में प्रचार

उत्तराखंड: चुनाव प्रचार गरमाने के लिए अब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता आएंगे. कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में पहले चरण में हो रहे चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी चुनाव प्रचार करेंगे. राहुल गांधी 9 अप्रैल को हरिद्वार और अल्मोड़ा में चुनावी रैली कर सकते हैं. इसके लिए तैयारियां भी चल रही हैं. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में उत्तराखंड के 30 नेताओं के नाम भी सूची में शामिल किए गए है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची को जारी किया. जिसमें केंद्रीय नेताओं में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, अलका लांबा और अमरिंद्र सिंह राजा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे. पांचों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग स्थानों पर चुनावी रैली भी होगी.

चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम भी शामिल हैं. इसमें उत्तराखंड के 30 नेता भी शामिल हैं. पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल पाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक स्टार प्रचारक भी होंगे. इसके अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व अन्य पूर्व मंत्रियों को भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे.

पांचों लोकसभा सीटों से चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के युवा नेता सचिन पायलट की मांग भी की जा रही थी. लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम ही नहीं है.

पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, मयूख महर, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, हरीश धामी, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह नेगी, सुमित हृदयेश, विरेंद्र जाती, रवि बहादुर, खुशाल सिंह अधिकारी, मदन बिष्ट, पूर्व मंत्री नव प्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, शूरवीर सिंह सजवाण, हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, जीत राम के अलावा ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी और ज्योति रौतेला को स्टार प्रचारक बनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *