उत्तराखंड: स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी का आवास आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र नजर आया. देशभर के प्रमुख संतों और धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की. संतों ने कहा- मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है.
संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया. संतों ने धामी को देवभूमि का धर्म-संरक्षक बताया.
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों एवं सुप्रसिद्ध कथावाचकों से आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आप सभी के आशीर्वचनों से देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता को बनाए रखने और राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। pic.twitter.com/wL7QaFd5iT
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 5, 2025

