उत्तराखंड

पीएम मोदी का प्रणाम लेकर उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी, जनता ने किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भटवाड़ी में रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुड़े. वहां पहुंचकर जनता ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया.

भटवाड़ी में आयोजित रोड शो में स्थानीय लोगों ने धाकड़ धामी, धर्मरक्षक धामी के नारे लगाए. नारों के साथ उत्तरकाशी के भटवाड़ी में जनता ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया. सीएम धामी ने जनता से आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की.

सीएम धामी ने गांव के बड़े-बुजुर्गों को पीएम मोदी का प्रणाम किया. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर कमल खिलेगा. बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने रुद्रपुर से उत्तराखंड की जनता को आह्वान किया था कि आप लोग अपने गांव जाकर अपने बड़े-बुजुर्गों को भी मेरा प्रणाम करें.

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से भारत के 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तीन तलाक प्रथा खत्म हुई है. साथ ही देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *