उत्तराखंड: देहरादून के बन्नू स्कूल में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में सीएम धामी ने प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने यहां कन्या पूजन किया. कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है. सीएम धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की निरीक्षण किया. सीएम धामी ने 1055.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम धामी ने कहा कि महिलाओं के आशीर्वाद से लगातार हमारी सरकार काम कर रही है.
आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें मातृशक्ति की सहभागिता ना हो. बल्कि आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने रोजगार के साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार देने का काम कर रही हैं.
"प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने महिलाओं के बैंक में खाते खुलवाए, जिस कारण वह आत्मनिर्भर बनी। हमारी बहनों की परेशानी को यदि किसी ने समझा है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं।": मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami pic.twitter.com/xFi6MBHakY
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) March 7, 2024
2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीब महिलाओं के बैंकों में खाते खुलवाए गए. उत्तराखंड में मातृशक्ति के लिए महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% का क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया गया। सीएम धामी ने कहा कि जहां उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है. हर व्यक्ति आज यही कह रहा है कि पीएम मोदी का परिवार मेरा परिवार है. पीएम मोदी की गारंटी निःशुल्क उपचार, धारा 370 हटाना और राम मंदिर बनाना है.

