उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया हिमालयन बास्केट का शुभारंभ, बोले जल्द साकार होगा हमारा संकल्प

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया. इस दौरान चंपावत की जनता को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ने बताया कि हिमालयन बास्केट की शुरुआत वर्ष 2018 में सुमित और स्नेहा थपलियाल ने की थी.

सीएम धामी ने बताया कि सुमित पेशे से इंजीनियर है और स्नेहा मार्केटिंग प्रोफेशनल है. देवभूमि से होने के कारण दोनों हमेशा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कुछ अलग करना चाहते थे. सीएम धामी ने कहा कि दोनों ने डेयरी, खेती से जुड़े विकल्पों और उनके पहलुओं पर विचार करने के बाद हिमालयन बास्केट की स्थापना का निर्णय लिया.

सीएम धामी ने बताया कि हिमालयन बास्केट के तहत दूध, हल्दी और पुदीना जैसे कृषि उत्पाद खरीदे जाते हैं. उनसे अलग-अलग उत्पाद बनाकर विदेशों में सप्लाई किए जाते हैं. उत्पाद बनाने के लिए 200 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं. सीएम ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने का संकल्प जल्द पूरा होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध से बनने वाले उत्पाद  ’चुरपी’ और ’घी’ की अधिक डिमांड है. क्योंकि चुरपी गाय के दूध से बना एक विशेष कठोर पनीर है और दोनों ने उत्तराखंड में इसके उत्पादन का बीड़ा उठाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार और जिला प्रशासन की मदद से दोनों को बागवानी कोल्ड स्टोर लीज पर मिला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं हमारी सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *