उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर मतदान की अपील की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है.
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘हर रामभक्त की यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार. अयोध्या में लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लोकसभा चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहा. मुझे पूर्ण विश्वास है कि अयोध्या की देवतुल्य जनता लल्लू सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताकर आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है. करीब 500 साल के बाद अयोध्या का वैभव पुनः लौटा है. आज प्रभु श्री राम टैंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं और यह सब आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में ही मुमकिन हो सका है.
हर रामभक्त की यही पुकार
फिर एक बार मोदी सरकारअयोध्या में लोकसभा प्रत्याशी श्री @LalluSinghBJP जी के लोकसभा चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया में उपस्थित रहा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अयोध्या की देवतुल्य जनता श्री लल्लू सिंह जी को प्रचंड बहुमत से जिताकर आदरणीय श्री @narendramodi जी… pic.twitter.com/XUrLWdlrlw
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 1, 2024
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है. अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है. वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं. उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी. ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर मतदान की अपील की है.
बीजेपी ने अयोध्या सीट से लल्लू सिंह को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है. वहीं उत्तर प्रदेश की बनारस सीट से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. अयोध्या सीट इसलिए अहम हो जाती है। क्योंकि 500 साल बाद यहां राम मंदिर बनकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. देशवासियों को बरसों से राम मंदिर के निर्माण का इंतजार था। जो अब जाकर पूरा हुआ है.

