उत्तराखंड

सीएम धामी ने सौंपे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, उज्जवल भविष्य के लिए की कामना

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में स्थित मुख्य सेवक सदन में परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान दिए. इसके साथ ही परिवहन विभाग के अन्तर्गत चयनित 16 सहायक लेखाकारों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए.

सीएम धामी ने कहा मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी पूर्ण मनोयोग और समर्पण भाव के साथ जनसेवा करेंगे. सीएम ने कहा हम रोजगार सृजन की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं.

प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जा रहा है. इसके साथ ही डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित होते हुए युवा वर्ग उन्नति के नवीन आयाम स्थापित कर रहा है.

उन्होंने कहा कि नौकरी की शुरुआती चरण से ही अपनी नियमित दिनचर्या के साथ कार्य करना शुरू करेंगे, तो यही दिनचर्या आदत में शामिल हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. इनकी सुख-सुविधाओं को और बेहतर बनाने की भी परिवहन विभाग और परिवहन निगम पर बड़ी जिम्मेदारी है. इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हम सबको अपने-अपने क्षेत्रों में अहम योगदान देना है, सबके सहयोग से उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *