Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
सीएम धामी ने उड़ीसा रेल हादसे पर जताया दुख, रोड शो सहित सभी कार्यक्रमों को किया रद्द - TV News Today
उत्तराखंड

सीएम धामी ने उड़ीसा रेल हादसे पर जताया दुख, रोड शो सहित सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना को बहुत ही दुखद और कष्टकारी बताते हुए चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में हताहत यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बस और 45 सचल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं. शवों को ट्रैक्टर समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना ने ट्वीट किया, ‘‘बालासोर ट्रेन हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 233 हो गई है.

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को सात बजे के आसपास हुआ. यह हादसा भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है. रेल मंत्रालय ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. भारतीय रेलवे ने एक बयान में बताया कि इस ट्रेन दुर्घटना की जांच दक्षिण-पूर्व सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ए एम चौधरी करेंगे. रेलवे सुरक्षा आयुक्त नागर विमानन मंत्रालय के अधीन काम करता है.

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. अधिकारी ने कहा, पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए. उन्होंने बताया कि चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *