उत्तराखंड

बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी में सीएम धामी ने किया रोड शो

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है. आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है. जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.

मुख्यमंत्री का रोड शो कालाढूंगी चौराहे से तिकोनिया चौराहे तक निकला, इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के पर्व पर बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात देश के लिए काम कर रहे हैं और आपका एक- एक वोट देश को फिर से नई दिशा और नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से भाजपा पांचो सीट जीतने जा रही है. सीएम ने कहा चार जून को ऐतिहासिक नतीजे आएंगे और एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पीएम बनेंगे.

इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पिछली बार के विजेता अजय भट्ट हैं. कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को अजय भट्ट के मुकाबले मैदान में उतारा है. सीएम धामी अपनी पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी में रोड शो कर रहे हैं. वहीं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *