उत्तराखंड: सीएम धामी ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर आज पीसी की. जिसमें उन्होंने इसके बारे में बताया. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित बनाने संकल्प पत्र जारी किया गया है. इससे पहले जितने भी संकल्प लिए गए थे वो सभी पूरे किए गए और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया है वो मोदी की गारंटी है जिसमें उद्योग गरीब और समाज के हर एक व्यक्ति को जारी किया गया है.
सीएम धामी ने भाजपा के संकल्प पत्र को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की जनता के सामने जो संकल्प पत्र रखा था जिसमें यूसीसी लागू करने की बात कही गई थी. चुनाव जीतने के बाद यूसीसी कानून को लागू कराया जाएगा. जबकि यूसीसी की आवश्यकता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरे देश में लागू करने के लिए संकल्प पत्र में इसको जगह दी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है. प्रधानमंत्री जी के दूसरे कार्यकाल में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और मोदी जी के तीसरे कार्यकाल का संकल्प है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने. 2014 के बाद से भारत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है जिसमें भारत बुलंदियों की नई परिभाषाएं गढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. कश्मीर के अंदर धारा 370 का खात्मा,देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है, अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. राज्य हित में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले आज पूरे देश में अलग रूप में जाने जा रहे हैं. अन्य राज्यों से भी हमारे द्वारा लिए गए फैसले का ड्राफ्ट मांगा जा रहा है. राज्य सरकार ने सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया. धर्मांतरण कानून, दंगो को रोकने के लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया. सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है.
देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ है. उन्होंने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उन उद्योगों को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है जो उत्तराखंड के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करवाएंगे. जी-20 की तीन बैठकों का सफल आयोजन हुआ है.

