उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनक्रांति के महानायक श्रीदेव सुमन की जयंती पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है. सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि देवभूमि के सपूत और टिहरी जनक्रांति के महानायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन. आपके द्वारा दिया गया बलिदान हम सभी को सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.

आपको बता दें कि टिहरी रियासत के अन्य के विरोध में होने वाले जन आंदोलनों के बीच 25 में 1915 को श्रीदेव सुमन का जन्म टिहरी गढ़वाल के जौल गांव में हुआ था. तारा देवी और हरिराम बडोनी के परिवार में जन्मे श्रीदेव सुमन के दो भाई और एक बहन थी. श्रीदेव सुमन 3 बरस के थे. जब उनके पिता की मृत्यु हैजा से हो गई. इसके बाद परिवार का लालन-पालन उनकी माता ने ही किया.

श्रीदेव सुमन की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव और चंबाखाल में हुई. वह पहली बार सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान जेल गए थे. दोस्तों की सहायता से उन्होंने दिल्ली में देवनागरी महाविद्यालय की स्थापना भी की. उन्होंने 1937 में दिल्ली में गढ़देश सेवा संघ की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। जो बाद में हिमालय सेवा संघ कहलाया. 1938 में उनका विवाह विनय लक्ष्मी के साथ हुआ. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनक्रांति के महानायक श्रीदेव सुमन की जयंती पर उन्हें नमन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *