Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मुख्यमंत्री ने BJP प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग - TV News Today
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने BJP प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थत्यूड, टिहरी में रा०इ०का० ढ़ाणा खेल मैदान में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर से आप सभी के लिए अपना प्रणाम भेजा है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है. जनता में आगामी चुनावों को लेकर जोश, उमंग, उत्साह है. प्रदेशवासी प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं, और मतदान के दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा निश्चित ही टिहरी लोकसभा के वोट प्रतिशत में धनौल्टी विधानसभा का प्रतिशत सबसे अधिक होगा. उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव भारत को विकसित, शक्तिशाली, भारत बनाने का चुनाव है.

प्रधानमंत्री का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है. कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है. तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है. आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद संपूर्ण देश में मुफ्त में राशन दिया जा रहा है. साथ ही हर घर को नल और जल से जोड़ा गया है. उत्तराखंड में 12 लाख परिवारों से ज्यादा हर घर नल और जल से जोड़ा गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 1 लाख से ज्यादा घरों का निमार्ण हुआ है. अस्पतालों में आने वाली समस्या को खत्म करते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज देने का काम किया है. देश में 12 करोड़ इज्जत घर बनाने का कार्य हुआ है. उन्होंने कहा 60 सालों तक देश में एक पार्टी का शासन रहा।60 साल में जो काम नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 10 साल में हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, जो बढ़कर 692 हो गई है. 2014 से पहले केवल 6 एम्स थे, जिनकी संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है. 2014 तक 723 यूनिवर्सिटी थीं, जो बढ़कर 1472 हो चुकी है  2014 तक 16 आईआईटी संस्थान थे, जो बढ़कर 23 हो चुके हैं. 2014 तक 13 आईआईएम थे, जो बढ़कर 20 हो चुके हैं. 2014 में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता 2.34 लाख मेगावाट थी, जो बढ़कर 4.17 लाख मेगावाट हो गई है. 2014 तक देश में नेशनल हाईवे की पहुंच 91,287 किमी तक थी, जो 1.44 लाख किमी से ज्यादा हो गई है. 2014 तक एयरपोर्ट की संख्या 74 थी, जो बढ़कर 148 हो गई है. 2014 तक देश में रेल मार्गों का 21,614 किमी हिस्सा ही इलेक्ट्रिक लाइन से जुड़ा था, जो बढ़कर 58,812 किमी तक पहुंच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *