Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
चारधाम यात्रा के पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा - TV News Today
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में हर बार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. पिछले साल की तरह ही इस बार भी तीर्थ यात्रियों के उत्तराखंड पहुंचने का नया रिकॉर्ड बन सकता है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल पांच दिन के भीतर ही साढ़े 10 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा पर आने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है. इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन के भी यात्रा करने पहुंचते हैं. ऐसे में आंकड़ा और बड़ा हो सकता है.

पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है.  केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं. पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है.

पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था. इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए. 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं. जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे.

पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

  • केदारनाथ 3,52,879
  • बदरीनाथ 3,04243
  • गंगोत्री 2,00,996
  • यमुनोत्री 1,93,998
  • हेमकुंड साहिब 14041

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *