Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
सावधानी बरतें चारधाम यात्री, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट - TV News Today
उत्तराखंड

सावधानी बरतें चारधाम यात्री, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड: बारिश एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज दो मई को जहां नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं अन्य जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी है. वहीं कल तीन मई को पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार तीन, चार और पांच मई को प्रदेश के भारी बारिश होने के आसार है. इस तीन दिनों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर चारधाम यात्रियों को.

मौसम की माने तो 6 मई को बारिश के थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसीलिए 6 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें एक मई की शाम को भी सीमांत जिले पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई थी. बेरीनाग क्षेत्र के कई गांवों में तो भारी बारिश के बाद आपदा जैसे हालात बने गए थे. राहत की बात ये है कि एक मई रात को हुई बारिश में किसी भी तरह की जानमाल की नुकसान नहीं हुई है. हालांकि किसानों की खुशियों पर इस बारिश ने जरूर पानी फेर दिया. क्योंकि खेतों में तैयार खड़ी फसल बारिश और ओलावृष्टि में बर्बाद हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *