उत्तराखंड: आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी पार्टी पूरी तरह से तैयार दिख रही है. चुनावों के मद्देनज़र बीजेपी का कल से ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुवात हो रही है. अभियान को लेकर बीजेपी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर ली गई है। 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में सीएम धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव एवं प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे.
जानकारी अनुसार पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता राज्य के सभी 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कर वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे. प्रवास कार्यक्रम के दौरान अन्य लोगों को भी तमाम योजनाओं का लाभार्थी बनाने में सहयोग करेंगे.
गांव चलो अभियान के लिए नेताओं की जिम्मेदारी की तय


गांव के विकास पर चर्चा के लिए भाजपा के पदाधिकारी नौ फरवरी से प्रवास शुरू करेंगे। तीन दिवसीय गांव चलो अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है. गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है. उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा. क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि अभियान का काशी क्षेत्र का संयोजक अशोक चौरसिया, जिले का संयोजक दिनेश मौर्या और महानगर का संयोजक अभिषेक मिश्रा को बनाया है.

