उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी एक बार फिर से दुष्यंत कुमार गौतम को सौंपी है. उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है. उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे. इसके संबंध में पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है.
बीजेपी के ओर से शनिवार को जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को सौंपी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के ओर से 23 राज्यों के प्रभारी की लिस्ट जारी की गई है. इसमें लिखा है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है.

बता दें कि कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे. बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई. इस बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे थे.

