Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
बद्रीनाथ में आई दरारों को एएसआई ने किया ठीक, मंदिर समिति ने बताया क्यों पड़ी जरुरत - TV News Today
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में आई दरारों को एएसआई ने किया ठीक, मंदिर समिति ने बताया क्यों पड़ी जरुरत

उत्तराखंड: बद्रीनाथ विश्व प्रसिद्ध और चार धामों से प्रमुख बद्रीनाथ धाम मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है. मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की पहले एएसआई ने जांच की थी और कुछ छोटी-मोटी दरारें पाई गई थीं. जिनका मरम्मत का काम चल रहा है.

मंदिर समिति ने दावा किया कि एएसआई ने मंदिर की नींव को मजबूत बताया है. जो कि राहत की खबर है. वर्तमान में वहां कोई नई दरार नहीं देखी गई है. दो माह से एएसआई इस पर काम कर रही है। इसमें मरम्मतों को ठीक किया गया है.

बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में पिछले सालों में कुछ हल्की दरारों को चिह्रित किया गया था। इसको लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 2022 में राज्य सरकार को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आई हल्की दरारों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद एएसआई को इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया.

जिस पर एएसआई ने पहले मरम्मत की कार्य योजना तैयार की और अक्टूबर में सिंह द्वार की दरारों पर ग्लास टायल्स लगा दी गई हैं, ताकि यह पता लग सके कि दरारें कितनी चौड़ी हो रही हैं. लेकिन इन दरारों में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया. इसके बाद अगस्त में एएसआई ने मरम्मत का काम शुरू किया. जिसका की मरम्मत का कार्य चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *