ग्रेटर नोएडा: वेस्ट की इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. व चुनाव में उतरें उम्मीदवारों द्वारा अपना-अपना चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू किया जा चुका है.
सोसायटी के AOA, चुनाव का कार्यक्रम सोसायटी की चुनाव समिति द्वारा घोषित किया जा चुका है. अब सोसायटी में चुनाव के लिए वोटिंग रविवार 25, फरवरी को होगी, व चुनाव नतीजे भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे. सोसायटी के पिछले वर्ष AOA चुनाव में दीपांकर कुमार (अध्यक्ष) एवं उनकी टीम निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई थी. सोसायटी चुनाव में इस बार दो अन्य टीमों ने भी अपने- अपने उम्मीदवार चन्दन सिंह व राजेश कुमार के नेतृत्व में उतारे हैं. इनके द्वारा भी सोसायटी के वेलफेयर के लिए अपने-अपने भावी कार्यों के बारे में सोसायटी के लोगों को अवगत करा कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया जा रहा है.
दीपांकर कुमार AOA,अध्यक्ष के रहते उनकी टीम व उनके द्वारा किए गए कार्य सोसायटी में बुद्धा भगवान की मूर्ति का नवीनीकरण, सोसायटी में लगे फ़व्वारों को ठीक करवाना, बच्चों व अभिवावकों के लिए बस स्टैंड का बनवाना, पार्क में बैठने के लिए बैंचो की व्यवस्था करना, अतिरिक्त सी.सी.टी.वी.कैमरे लगवाना, पैसेंजर लिफ्ट के फर्श को ठीक करवाना, गर्मी के मौसम में आर.ओ.के ठंडे पानी की व्यवस्था कराना आदि कार्यों व सोसायटी में आगे किए जाने वाले कार्यों के आधार पर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे है. अब देखना यह होगा की सोसायटी निवासी इस वर्ष किन उम्मीदवारों को AOA, में चुन कर सोसायटी की कमान सौंपते हैं.

