उत्तराखंड: 7 मार्च को गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह हरिद्वार में विशाल रैली को संबोथित करेंगे. इसके बाद भाजपा की एक बड़ी बैठक होनी है. जिसमें 24 बड़े नेता भाग लेंगे.
उत्तराखंड में भारतीय पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल कल 7 मार्च को हरिद्वार से फूकने जा रही है. वहीं धामी सरकार के 3 साल 23 मार्च को पूरे हो रहे हैं. इससे पहले 22 मार्च को राजनाथ सिंह भी गढ़वाल के श्रीनगर में बड़ी रैली करेंगे. जनसभाओं से इतर भारतीय जनता समांतर रूप से चुनावी रणनीति में भी आगे बढ़ रही है.
7 मार्च को अमित शाह की मौजूदगी में हरिद्वार में एक विशाल जनसभा का आयोजन होने जा रहा है. वहीं इस रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी की एक टॉप सीक्रेट बैठक भी प्लान की गई है. उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी जानकारी दी है. भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया इस बैठक को ‘टोली बैठक’का नाम दिया गया है. जिसमें कोर ग्रुप के 14 अलावा सदस्यों के अलावा 9 और सदस्यों को शामिल किया गया है. इस तरह से इस “टोली बैठक” में कुल 24 बड़े नेता शामिल होंगे.
भाजपा की पहली बैठक में शामिल होंगे यह 24 बड़े नेता
कोर ग्रुप के 14 सदस्य—
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
- महेन्द्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष
- अजय, संगठन महामंत्री
- मदन कौशिक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष
- महेंद्र भट्ट के अलावा सभी 7 राज्यसभा और लोकसभा सदस्य
- सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री
- धनसिंह रावत, कैबिनेट मंत्री
कोर ग्रुप के अलावा 9 अन्य बड़े नेता-
- 3 प्रदेश महामंत्री (दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल)
- पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
- तीरथ सिंह रावत
- शेष चार कैबिनेट मंत्री (सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा)
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कोर ग्रुप के साथ कुछ और लोगों को जोड़ा गया है. इसे पहली बैठक नाम दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कुल 24 लोगों की यह बैठक होगी. उन्होंने बताया इस बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी. साथ ही चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा प्रदेश में दायित्व बंटवारे और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है.

