उत्तराखंड

गंगा दशहरा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तराखंड: आज गंगा दशहरा का स्नान पर्व है. मान्यता है कि आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सुबह से गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पूजा कर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की.

माना जाता है कि मां गंगा ने आज के दिन ही धरती पर अवतरित होकर राजा भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था. इसलिए आज के दिन हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन गंगा स्नान करके दान करने और जल का दान करने का विशेष महत्व है.

Ganga Dussehra bath 2025

गंगा दशहरा के मौके पर हरिद्वार में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. तड़के से ही यहां पर स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. बड़ी संख्या में लोगों ने हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड और अन्य घाटों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाई.

Ganga Dussehra bath 2025

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि 4 जून को रात 11.54 बजे लग चुकी है. ये 5 जून को देर रात 2.15 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा आज 5 जून को मनाया जा रहा है. गंगा स्नान का उत्तम मुहूर्त आज 5 जून को सुबह 4.07 बजे तक था. इस समय ब्रह्म मुहूर्त था. 9.14 बजे तक रहने वाला सिद्धि योग भी गंगा स्नान और दान के लिए शुभ बताया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *