उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रोड़ शो किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है.
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दिल्ली की जनता है तैयार,अबकी बार 400 पार. पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्री हर्ष मल्होत्रा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर देवतुल्य जनता से एक बार पुनः प्रचंड मतों के साथ कमल खिलाने की अपील की. इसके उपरांत हर्ष मल्होत्रा के नामांकन रोड़ शो में सम्मिलित हुआ.
दिल्ली की जनता है तैयार,
अबकी बार 400 पारपूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी श्री हर्ष मल्होत्रा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर देवतुल्य जनता से एक बार पुनः प्रचंड मतों के साथ कमल खिलाने की अपील की। इसके उपरांत श्री हर्ष मल्होत्रा जी के नामांकन रोड शो में सम्मिलित… pic.twitter.com/hx0H0etCqJ
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 1, 2024
उन्होंने लिखा कि पूर्वी दिल्ली की सम्मानित जनता से मिल रहा समर्थन एवं आशीर्वाद यह प्रदर्शित करता है कि दिल्ली की जनता फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को सिद्ध करते हुए आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है.
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है. अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है. वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं. उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी. ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रोड़ शो किया है.

