उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में सौगातों की बारिश कर दी. जिले को उन्होंने करीब 933 करोड़ की 132 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया. स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत किया. स्वास्थ्य विभाग के लिए नई एंबुलेंसों को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
वहीं संचारी रोग जागरूकता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. साथ ही लाभार्थियों को चेक भी बांटे. इस दौरान अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनके कसाई दोस्त जहन्नुम में चले गए इसलिए उनको परेशानी हो रही.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली कॉलेज के मैदान पर एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा प्रमुख कहते हैं कि उन्हें गोबर से दुर्गंध आती है. ये है इनकी असलियत है, क्योंकि ये गौ माता को कसाइयों के हवाले करते थे और हमने जब कसाईयों को जहन्नम की यात्रा पर भेजा तो इनको परेशानी हुई. उनकी परेशानी ये है कि उनके सब कसाई मित्र जहन्नुम में चले गए.
सीएम योगी ने कहा कि हमने अगर गंगा माता की पूजा की है तो गंगा माता ने हमें एक नई पहचान दी है. योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ये समाजवादी पार्टी के लोग गोकशी करते थे वो तस्करों और कसाइयों के साथ जिनके संबंध थे वह गौ माता की सेवा क्या करना जाने और उनको गौ माता के गोबर में दुर्गंध ही आएगी. उन्हें अपने कृतियों में दुर्गंध नजर नहीं आई. गौ माता के सेवा में दुर्गंध नजर आती है इसलिए उनके मुखिया के मुंह से निकल ही गया.
बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित की गई आमसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, दूध एवं विकास मंत्री धर्मपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
