उत्तर प्रदेश यूपी की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से मात्र 12 रुपए में करेंगे सैर-सपाटा; सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश

यूपी की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से मात्र 12 रुपए में करेंगे सैर-सपाटा; सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा हाट कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा की भी शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय कला सेल्फ हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए लगातार सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है. यहां के कारीगरों को नया मंच और रोजगार के अवसर के भरपूर मौके दिए जा रहे हैं.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की सेवा शुरू होने से यातायात की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी. साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. इलेक्ट्रिक होने के कारण यह बस प्रदूषण कम करने में सहायक होगी. आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की जाएगी.

डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ होने के साथ इसका संचालन भी शुरू हो गया है. इस बस से सफर करने के लिए यात्रियों को 30 किलोमीटर के सफर के लिए 45 रुपए किराया देना होगा.

Exit mobile version