Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
वीरलेश संसार रजि० अमरोहा, के तत्वावधान में ग़ौरी गंगा गऊ-धर्मधाम,वृद्ध अनाथ आश्रम की गौशाला में गऊ सेवा शुरू - TV News Today
उत्तर प्रदेश वीरलेश संसार रजि० अमरोहा, के तत्वावधान में ग़ौरी गंगा गऊ-धर्मधाम,वृद्ध अनाथ आश्रम की गौशाला में गऊ सेवा शुरू
उत्तर प्रदेश

वीरलेश संसार रजि० अमरोहा, के तत्वावधान में ग़ौरी गंगा गऊ-धर्मधाम,वृद्ध अनाथ आश्रम की गौशाला में गऊ सेवा शुरू

अमरोहा: वीरलेश संसार अखिल भारतीय मान्यता प्राप्त धार्मिक संस्थान के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना द्वारा बताया गया कि संस्थान के अन्तर्गत चल रहे गौरी गंगा गऊ-धर्मधाम, वृद्ध अनाथ आश्रम में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला में गऊ सेवा शुरू की जा चुकी है.

वीरलेश संसार संस्थान ग्राम खडगपुर ऐतमाली, बृजघाट के सामने, मुक्तेश्वरधाम, गढगंगा (उ०प्र०) में स्थित है। वीरलेश संसार के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना के अनुसार वीरलेश विश्व का उद्देश्य सभी को एक साथ लाना है ताकि जगह-जगह पर चिंतन/चर्चा की जा सके, उपलब्धियों को स्वीकार किया जा सके, एकता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके और सामूहिक रूप से आत्म-साक्षात्कार की ओर प्रगति की जा सके. हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर किसी और हर चीज में दिव्यता (दर्शन) देखने से ही दिव्यता का अनुभव होता है और सत्-चित-आनंद (परम आनंद) की स्थिति प्राप्त होती है. “जन सेवा ही जनार्दन सेवा है” (मानवता की सेवा “ईश्वर” की सेवा करना है) और इसलिए, हम मानव जाति की शारीरिक, शास्त्रीय, नैतिक और आध्यात्मिक श्रेष्ठता के लिए अपनी सेवा प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे.

संस्थान के अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि अब वृद्ध-अनाथ का निर्माण अंतिम चरण में इस निर्माण कार्य को पूरा करना व भोजन ,शिक्षा, स्वास्थ्य ,आवास की सुविधा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर नर- नारी किन्नर व मूक पशु-पक्षियों की सेवा बेसहारों कों सहारा देना, भारतीय संस्कृति सभ्यता के नैतिक मूल्यों के आधार पर राम राज जैसी व्यवस्था,शुद्ध मूल्य पर वैश्विक नवाचार प्राप्त करना, वीरलेश संसार संस्थान का उद्देश्य है. संस्थान के उपाध्यक्ष, दीन दयाल गुप्ता, डॉ रमेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता चैयरमेन, प्रेम प्रकाश संयुक्त सचिव, प्रेम गुप्ता सचिव, पदों पर रहते हुए संस्थान की सेवा में समर्पित है. वीरलेश संसार के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने देश-विदेश के सभी धार्मिक कार्यों में आस्था रखने वाले व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे इस संस्थान से जुड़े व अपनी-अपनी क्षमता अनुसार वीरलेश संसार संस्थान में सहयोग करें.

Exit mobile version