उत्तर प्रदेश

जन्म शताब्दी पर दिग्गज सिने स्टार व राजनेता सुनील दत्त को शत शत नमन

गाजियाबाद : 6 जून को उस हरदिल अजीज दिग्गज फिल्म स्टार व राजनेता सुनील दत्त की जन्मशती है जो 1987 में गाजियाबाद जर्नलिस्ट्स क्लब के निमंत्रण पर वैजयंती माला, मनोरमा,शोभा आनन्द, सुरेन्द्र पाल सिंह सहित एक दर्जन से अधिक फिल्म स्टार के साथ गाजियाबाद के वसंत सिनेमा में दिवंगत पत्रकार नाहर सिंह चौधरी के परिवार के सहायतार्थ पत्रकारों के आयोजन में गाजियाबाद आये थे.

इसका श्रेय उस समय के गाजियाबाद के तत्कालीन दिवंगत सांसद के एन सिंह को है जो उस समय महाराष्ट्र में सत्तारूढ कांग्रेस के प्रभारी थे. उन्होने महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष मुरली देवडा को फोन किया था. उस समय महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा हो चुकी थी फिर भी सभी फिल्म स्टार अपने व्यय पर गाजियाबाद आये और सिनेमाघर की साधारण अगली सीटों पर बैठे। ऐसे शख्सियत को शत शत नमन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *