Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
अयोध्या में आज से शुरू होंगे प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान, 7 दिनों तक चलेगी विशेष पूजा - TV News Today
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में आज से शुरू होंगे प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान, 7 दिनों तक चलेगी विशेष पूजा

अयोध्या: श्री राम के आगमन में अब कुछ ही दिनों का वक्त शेष बचा हुआ है. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, मंदिर का प्रांगण भी सज चुका है. पूरे देश की निगाहें टकटकी लगाकर अपने आराध्य के आने का इंतजार कर रही हैं. इसी बीच आज (16 जनवरी) से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की शुरुआत होने जा रही है. मंगलवार से लेकर 22 जनवरी तक हर दिन अनुष्ठान किए जाएंगे.

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से 7 दिनों का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है. जिसमें 16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन के साथ इसकी शुरुआत होगी. इसके बाद 17 जनवरी को मूर्ति को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा. मूर्ति के मंदिर में प्रवेश होने के बाद प्रत्येक दिन अदिवासिक अनुष्ठान, जिसमें जल, औषधि, गंध, घी, धान्य, शक्कर, पुष्प आदि को शामिल किया गया है. इन सभी अधिवासों की समाप्ति के बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

शास्त्रों के अनुसार सभी शास्त्रीय प्रोटोकाल्स का पालन किया जाएगा. जिसमें प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा पूर्व संस्कारों की औपचारिक प्रक्रियाएं आज से शुरू होंगी. जो आगामी 21 जनवरी तक चलेंगी

बता दें कि कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है. अयोध्या धाम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए थल, नभ और जल से व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. मैनुअल एजेंसियों की तैनाती के साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है. एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, यूपीएसएसएफ समेत यूपी पुलिस की भारी-भरकम फोर्स को तैनात की जा रही है. इसी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे व एआई, एंटी ड्रोन आदि का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. तो वहीं अयोध्या में मेहमानों की सुरक्षा के लिए बार कोडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. रेल सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 पुलिस गाइड की तैनाती की गई है. 14 जनवरी को डिजिटल टूरिस्ट ऐप भी लांच हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *