उत्तर प्रदेश नोएडा,ग्रेटर नोएडा में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों को सजानें की तैयारियां शुरू
उत्तर प्रदेश

नोएडा,ग्रेटर नोएडा में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों को सजानें की तैयारियां शुरू

ग्रेटर नोएडा : राम नगरी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नोएडा, गेटर नोएडा में लगभग सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाएगा. मंदिरों के साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है. जिले में पार्टी संगठन के निर्देश पर 14, जनवरी मकर संक्रांति से लेकर 21, जनवरी तक कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा.

जिले में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी जा चुकी है. पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों को स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर मंदिरों की साफ-सफाई का कार्य करेंगे. 22, जनवरी को मंदिरों में कीर्तन, सुंदरकांड, आरती व भंडारे लगाने के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. व अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी मंदिरों में लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके साथ-साथ ही नोएडा प्राधिकरण द्वारा भी शहर के 12, बड़े मंदिरों को सजाने की जिम्मेदारी ली गई है.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विहिप के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इन दिनों जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है. इनकी टोलियां घर-घर जाकर अयोध्या से आए अक्षत का वितरण कर लोगों से अपील कर रहे हैं. कि वह अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपने-अपने तरीके से हिस्सा बने. इसी अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा की इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में श्री बांके बिहारी शाखा द्वारा टोलियां बनाकर सोसायटी में अयोध्या से आएं अक्षत का वितरण किया जा रहा है. व सोसायटी के लोगों को इस दिन अपने-अपने घरों में भगवान श्री राम के नाम का दीपक अवश्य जलाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. इसके साथ ही श्री बांके बिहारी शाखा द्वारा 14, जनवरी को मंकर संक्रान्ति उत्सव का भी कार्यकम किया जा रहा है.

Exit mobile version