उत्तर प्रदेश

पुलिस स्मृति दिवस; दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी बड़ी सौगात, 70 फीसद बढ़ा वर्दी भत्ता

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पुलिस लाइन में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया. इसके अलावा यूपी पुलिस के जवानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए वर्दी भत्ते में 70 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है. वहीं खिलाड़ियों के लिए भी बजट में 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि बढ़ाने की बात कही.

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश भर में शहीद हुए 214 जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसमें 2 पुलिसकर्मी यूपी पुलिस के भी शामिल हैं. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि शहीद पुलिसजन के परिवार सदस्यों को मैं यह आश्वस्त करने की कोशिश करूंगा कि उनके कल्याण के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ प्रतिबद्ध है. पुलिसजन अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिन-रात अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि मानकर अपराधों पर नियंत्रण करने, कानून व्यवस्था को चुस्त दृष्ट रखने, सामाजिक सौहार्द को स्थापित करने और महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत सराहनीय प्रयास कर रहे हैं.

सीएम ने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस बल ने उल्लेखनीय योगदान दिया है. सीएम योगी ने इस दौरान बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि, वर्दी भत्ते में बीते वर्ष में बढ़ोतरी की गई थी. इस बार फिर से वर्दी भत्ता में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है . इस पर 58 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा. इसका निर्वहन सरकार करेगी. इसके अलावा पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी और आरक्षी के लिए बैरक में रहना जरूरी है.

ऐसे में लगभग एक लाख कार्मिकों के लिए पूर्व में पुलिस एकोमेडेशन अलाउंस की व्यवस्था की गई थी. इस भत्ते में भी बढ़ोतरी की घोषणा की जाती है. इस पर 47 करोड़ की अतिरिक्त भार आएगा. सीएम योगी ने कहा कि यूपी पुलिस में खिलाड़ियों के लिए पुलिस बजट में पहले से प्रावधान किए गए है यह 70 करोड़ है. अब इसमें 10 करोड़ और बढ़ाए जाते हैं. सीएम योगी ने कहा कि, वर्ष 2019 से पुलिस के लिए बहुमंजली आवासीय घर व प्रशासनिक भवन बनाए जा रहे हैं. इसकी संख्या दो सौ हो गई है, इनके रख-रखाव के लिए 1380 करोड़ के कार्पस फंड की घोषणा की जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *